रिसाली निगम में उप अभियंताओं का प्रभार बदला, Charge of Deputy Engineers changed in Risali Corporation

कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी अब बी के सिंह को
रिसाली / नगर पालिक निगम रिसाली के सहायक अभियंता बी के सिंह को प्रभारी कार्यपालन अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने उक्त जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता आरण् केण् साहू के अवकाश पर रहने के कारण दी है। श्री सिंह भवन अनुज्ञा संबंधी दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। कार्यपालन अभियंता 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसे देखते हुए अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम के आयुक्त ने श्री सिंह का प्रभार बदलते हुए नई जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा उप अभियंताओं का कार्य विभाजन नए सिरे से किया गया। उल्लेखनीय है कि रिसाली नगर पालिक निगम के गठन के बाद उप अभियंता एस के सिंह भदौरिया ने पदभार ग्रहण किया है। वर्तमान में रिसाली निगम के 40 वार्डों की जिम्मेदारी 5 उप अभियंता पर है।
इनका बदला प्रभार उप अभियंता अखिलेश गुप्ता पुरैना वार्ड 38,39ए,40 का क्षेत्र, वार्ड 37 जोरातराई, वार्ड 35, 36 डुंडेरा, वार्ड 32, 33 , 34 नेवई से संबंधित समस्त कार्य ;भवन अनुज्ञा का छोड़कर एवं विद्युत कार्य स्टोरए, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम, का कार्य देखेंगे। इसी प्रकार उप अभियंता हिमांशु कावड़े रूआबांधा वार्ड 1,2,3,4 का क्षेत्र से संबंधित समस्त कार्य एवं पेयजल, स्टोर, पेयजल टैंकर व्यवस्था, कर्मशाला, भवन अनुज्ञा से संबंधित कार्य देखेंगे। उप अभियंता उमयंती ठाकुर स्टेशन मरोदा वार्ड 16,17,18,19,20,21 का क्षेत्र वार्ड 13, 14, 15 टंकी मरोदाए वार्ड 7, 8 रिसाली सेक्टर उत्तर वार्ड 9,10 रिसाली सेक्टर दक्षिण से संबंधित समस्त कार्य ;भवन अनुज्ञा का छो?करद्ध सर्विस लेवल बेंच माकिंग ;एसएलबीएमद्ध का कार्य देखेंगे। उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर प्रगति नगर वार्ड 22,23,24,25,26 का क्षेत्र मरोदा सेक्टर वार्ड 11ए12ए से संबंधित समस्त क्षेत्र का कार्य ;भवन अनुज्ञा का छो?करद्ध और उप अभियंता एस के सिंह भदौरिया रिसाली बस्ती वार्ड 27,28,29,30,31 का क्षेत्रए रूआबांधा सेक्टर वार्ड 5ए6 से संबंधित समस्त क्षेत्र का कार्य ;भवन अनुज्ञा का छोडकर का कार्य देखेंगे।