छत्तीसगढ़

रास्ता चलते छेड़खानी और किया मारपीट,आरोपी गिरफ्तार

रास्ता चलते छेड़खानी और किया मारपीट,आरोपी गिरफ्तार

जीपीएम पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी सलाखों के पीछे

पीड़िता थाना पेंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने मां के पास जहां वह इंटा बना रही थी जा रही थी कि रास्ते में कुड़कई का पुनाराम इसका रास्ता रोककर मुझसे शादी कर लो कहकर बुरी नियत से हाथ बांह पकड़ने लगा इसके मना करने पर कैसे नहीं करोगी कहकर, गाल में तीन चार झापड़ मार कर बाल खींचने लगा यह चिल्लाई तो आसपास के लोग को देखकर वहां से भाग गया। रिपोर्ट पर थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 48/ 2021 धारा 354, 323, 341 भादवि एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना पेंड्रा की टीम के द्वारा आरोपी पुनाराम पिता तोष राम भरिया 24 साल निवासी कुड़कई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button