छत्तीसगढ़

धरमलाल कौशिक के बड़े भाई के परलोक गमन पश्चात मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व वि.स अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सहित सांसद महापौर, विधायक निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त।

धरमलाल कौशिक के बड़े भाई के परलोक गमन पश्चात मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व वि.स अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सहित सांसद महापौर, विधायक निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त।

बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी के निधन के इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील समय में मंत्री वाणिज्य एवं, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, राजेंद्र शुक्ला, निज निवास परसदा में शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस मौके पर सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस विषम घड़ी में संतप्त कौशिक परिवार को धैर्य, संबल एवं साहस प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि बड़े भाई ( स्व भुलऊ प्रसाद) सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले थे। उनका जीवन स्नेह, मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button