![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210223-WA0185.jpg)
कोंडागांव। जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी के निर्देशन मे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव कपिल चन्द्रा के पर्वेक्षण में दिनांक 22.02.2021 को मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना कोण्डागांव पुलिस के द्वारा रायपुर नाका कोण्डागांव में नाकाबंदी कर एक काले रंग के तीन पहिया आटो वाहन क्र- OD 24 8054 के पीछे डाला में छिपाकर उडीसा उमरकोट से कोण्डागांव होते हुये रायपुर की ओर से बनारस, उत्तर प्रदेश एवं बिहार अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा वजन 36.500 किलोग्राम अनुमानित किमत- 2,56,000/ रूपये , एक नग आटो किमती 1,50,000 रूपये, 05 नग मोबाईल किमति -8,500 रूपये, एवं नगदी रकम 2000 रूपये कुल किमति 4,16,500 रूपयें।
इन आरोपीयों को भेजा रिमांड पर
1.अभिमन्यु नायक पिता श्याम नायक उम्र 55 वर्ष उमरकोट उडीसा 2.कुनाल कुमार पिता बुन्देला ठाकुर उम्र 26 वर्ष मुजफ्फरपुर बिहार, 3. धर्मेन्द्र पाण्डेय पिता हृदयनारायण पाण्डेय उम्र 44 वर्ष जाति ब्राम्हण निवासी सकुन्तला निवास बक्सर बिहार 4. मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व0 अशोक कुमार गुप्ता उम्र 25 वर्ष जाति गुप्ता निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश व एक महिला 5.श्रीमति प्रियंमबदा उर्फ आरजू उर्फ रिंकी मिश्रा पति स्व0 संजय मिश्रा उम्र 38 वर्ष वाराणसी उत्तर प्रदेश के द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को परिवहन करते पाये जाने से उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र- क्रमांक 48/2021 धारा 20 बी नार0 एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेन्द्र पुजारी, हमराह स्टाफ सउनि. पिताम्बर कठार, सउनि दिनेश पटेल, प्रआर. 90 नरेन्द्र देहरी, आर. 431 वेदराम चंदेल, आर. 334 दिनेश नेताम, मआर. 361 जानकी मण्डावी, मआर. 231 उषा दुग्गा के द्वारा किया गया।