छत्तीसगढ़

नवागढ़ विधायक का कोरोना रिपोर्ट आया नेगेटिव , कार्यकर्ता सहित लोंगो ने ली राहत की सांस ।

 देव लाल यादवबेमेतरा :- नवागढ़ विधायक का कोरोना रिपोर्ट आया नेगेटिव , कार्यकर्ता सहित लोंगो ने ली राहत की सांस ।
नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने से उनके कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोंगो ने राहत की सांस ली है ।
आपको बता दें कि 22 जून को विधानसभा परिषद में प्रश्न संदर्भ समिति के बैठक के दौरान राजनांदगांव के डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की कोरोना रिपोर्ट पाजेटिव आ गया था , जिसके बाद बैठक में शामिल सभी अधिकारी और विधायक होम क्वारटीन हुए थे , जिसमे नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे सहित 6 विधायक शामिल थे । होम क्वारटीन होने के बाद विधायक और स्टॉप का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोनो टेस्ट किया गया जिनका आज रिपोर्ट आया है, जिसमे कोरोना नेगेटिव पाया गया , उनके रिपोर्ट आने से उनके कार्यकर्ताओ और क्षेत्र के लोंगो ने राहत की सांस ली है ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button