छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने कवर्धा कर्फ्यू में दी 2 घण्टे की और राहत, अब दुकान खुलेंगे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

ब्रेकिंग न्यूज़ :-

कलेक्टर ने कवर्धा कर्फ्यू में दी 2 घण्टे की और राहत, अब दुकान खुलेंगे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

कवर्धा शहर में समाज प्रमुखों के आह्वान पर लगातार शांति व्यवस्था कायम हो रही है

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा शहर में आम जन जीवन सामान्य करते हुए कवर्धा में लगी कर्फ्यू में 2 घण्टे की और बड़ी राहत दी है। अब शहर के अंदर सभी दुकानों के लिए खोलने तथा बंद करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। यह समय पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। यह व्यवस्था कल 13 अक्टूबर बुधवार से लागू की जाएगी।
बतादे की कवर्धा शहर में समाज प्रमुखों के आह्वान पर लगातार शांति व्यवस्था कायम हो रही है। धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होते नजर आ रही है। शहर में सामाजिक सौहार्द पुनः स्थापित हो रहे है। कर्फ्यू के बीच व्यापारियों को दी गई छूट के बाद शहर में रौनक भी लौट रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button