छत्तीसगढ़
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल खरोरा में आज योग

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ खरोरा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल खरोरा, रायपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमवीर कई राज्यों से भाग लेंगे तथा नक्सलवाद क्षेत्रों से जुड़े हुए भी हिमवीर शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से उनके परिवार, स्कूल के बच्चे व छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति भी इसमें शामिल होंगे। इसकी अगुवाई आनंद स्वरूप महानिरीक्षक केंद्रीय सीमांत, संजय कोठारी, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बैंगलुरू (एएनओ), नरेन्द्र सिंह, सेनानी 38वीं वाहिनी द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम प्रातः 06.30 से 07.30 बजे तक होगा तथा बाद में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117




