छत्तीसगढ़

बुलेट में सवार हो मोहन मरकाम पहुंचे, बस्तर में होने वाले उपचुनाव को लेकर गंभीर 

 

भानपुरी l कांग्रेसी नेता मोहन मरकाम अपने चित्त परिचित अंदाज में बुलेट बाइक में सवार हो कर भानपुरी नगर में प्रवेश किया हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्या स्वागत के साथ पी सी सी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का स्वागत किया। मोहन मरकाम पैदल भानपुरी का भ्रमण कराते हुऐ भानपुरी सर्किट हाउस पहुंचे।
सर्किट हाउस में चर्चा कर नए नियुक्त कांग्रेस पी सी सी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की बस्तर क्षेत्र के मूल निवासी है लिहाजा अपने काम की शुरुआत व माता दंतेश्वरी के दर्शन पूजन के साथ करेंगे उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बस्तर में होने वाले उपचुनाव में वे कांग्रेस संगठन को शानदार जीत दिलाने के लिए गंभीर है उनकी पहली प्राथमिकता यह होगी कि उपचुनाव में संगठन को शानदार जीत मिले इसके अलावा प्रदेश में होने वाले नागरिक निकाय चुनाव के पूर्व संगठन की स्थिति और मजबूत करने की दिशा में वे काम करेंगे इसकी शुरुआत में लगातार दौरा करके तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात करते हुए करेंगे श्री मरकाम ने अब नए युवा मतदाताओं की साथ ही पार्टी हित में काम कर रहे युवा कार्यकर्ताओं पर ज्यादा है इस बार युवा वर्ग को भी अधिक महत्व देंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बस्तर की आवाज को पहचाना और मुझे इस पद पर बिठाया है इसका श्रेय बस्तर की जनता को देता हूँ।
बस्तर की जनता ने लगातार कांग्रेस को साथ दिया है ।मेरी पहली प्राथमिकता जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है।
स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि बस्तर से पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को बनाया गया यह एक ऐतिहासिक फैसला है इसके लिए राहुल गांधी ,सोनिया गांधी भूपेश बघेल वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं l
इस अवसर परविधायक प्रतिनिधि शालिक राम बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप ग्रामीण महिला अध्यक्ष जया ध्रुव, उमाशंकर ठाकुर , जितेंद्र जैन, नानू कश्यप ,राम सिंह परिहार ,लक्ष्मी वर्मा ,जगत ठाकुर ,शंकर बघेल ,पूनम सिन्हा ,पूनम कश्यप, तुलसी कश्यप, श्यामा ध्रुव ,शांति बाई आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button