Uncategorized

2 Year Girl Rape In Janjgir : शर्मसार हुई मानवता, छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस के हाथ नहीं लगे आरोपी

जांजगीर-चांपा : 2 Year Girl Rape In Janjgir : जांजगीर के शांतिनगर में 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद SP विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचे थे और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची थी।

यह भी पढ़ें :#SarkarOnIBC24 : उपचुनाव पर BJP का दावा, ‘MP की दोनों सीटें जीतेगी भाजपा’ 

जांच में जुटी पुलिस

2 Year Girl Rape In Janjgir :  पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजन के साथ ही आसपास के लोगों का बयान लिया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है। दरअसल, शांतिनगर में एक ठेले के पास मासूम बच्ची को लोगों ने देखा और मौके पर भीड़ जुट गई। फिर डायल 112 की मदद से मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे। मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button