Crimeअपराधकवर्धा

प्रेमी निकला हत्यारा कवर्धा के रानू साहू हत्या कांड का हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ कबीरधाम कवर्धा पिपरिया। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी गांव में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। जिसकी खुलासा आज पुलिस अधीक्षक ने की है। रानु साहू का शव इंदौरी के खेत मे शव मिला था। करीब तीन दिन पहले रानू की हत्या उसकी प्रेमी मनोज साहू ने हत्या कर दी और शव को खेत मे फेंक दिया था। शव दो दिन पुराना होने जानकारी के अनुसार पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने खेत में एक शव को पड़ा देखा। खेत में शव होने की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे और खोजखबर लेने लगे। युवती के शरीर के हिस्सों में चोट के निशान थे। वहीं शव से युवती का एक हाथ भी गायब था। शव की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने शव देखकर 19 वर्षीय रानू साहू के नाम से उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई और उसके प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button