Uncategorized
भाजपा से जुड़ी खबरों का अंतागढ़ के पत्रकारों ने किया बहिष्कार

अन्तागढ़ – पत्रकार संघ अन्तागढ़ ने रेस्ट हाउस अन्तागढ़ में बैठक कर आज भारतीय जनता पार्टी के समाचार प्रकाशित नही करने का निर्णय लिया है भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र मरकाम द्वारा कुछ पत्रकारों को कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद ये निर्णय पत्रकारों ने लिया है बता दे कि अन्तागढ़ कांग्रेस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक छापी गयी खबर के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पत्रकारों के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे माफी मांगने की बात कही है
जिस संबंध में आज पत्रकारों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र मरकाम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर भाजपा मंडल अंतागढ़ की खबरों को न छापने का निर्णय लिया है उक्त जानकारी जिला प्रतिनिधियों एवं संबंधित प्रेस को पत्रकारों द्वारा दे दी गयी है