Uncategorized

CBI Raid On CG: IPS आरिफ शेख के घर पर CBI की छापेमार कार्रवाई, कई दिग्गजों के घर पर भी चल रही कार्रवाई

CBI Raid On CG/ Image Credit: IBC24

रायपुर/भिलाई: CBI Raid On CG: छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है। वहीं IPS आरिफ शेख के घर भी CBI की टीम ने दबिश दी है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है।

यह भी पढ़ें: CBI Raid in Bhupesh House: भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी 

10 पहले पहले ED की टीम ने दी थी दबिश

CBI Raid On CG: बता दें कि आज से 16 दिन पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने भूपेश के घर पर दबिश दी थी। यह रेड केवल उनके भिलाई निवास पर ही की गई थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली थी। करीब सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। दोपहर में कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई थी।

Related Articles

Back to top button