छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर करवाया गया चित्रकला प्रतियोगिता

*👉पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर करवाया गया चित्रकला प्रतियोगिता*

*👉स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुआ आयोजन*

*👉200 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया*

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर
पुलिस अधीक्षक *श्री यू. उदय किरण* के निर्देशन में आज दिनांक 29/10/2022 को जिले के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेंड्रा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता 3 अलग अलग स्तर पर कराया गया, जिसमे प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के प्रतिभागी शामिल हुए और उन्हें इन्ही स्तरों पर पुरस्कार भी वितरण किया गया। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में मनोज कुमार कैवर्त्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, वहीं मान्या दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पुष्पेंद्र वाकरे और पुष्पकांत रहे।
इसी तरह माध्यमिक स्तर में अभिनव तिवारी प्रथम स्थान पर रहे , वहीं प्रिया कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से वंशिका पैकरा और स्नेहा पैकरा रहे।
उच्चतर माध्यमिक स्तर पर याशिका पाशी प्रथम स्थान पर रही जबकि द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से नैना ताम्रकार और ईशान डहरिया रहे वहीं तृतीय स्थान पर कृति गुप्ता रही।
ज्ञात हो कि 21/10/2020 शहीद परेड के दिन से 31/10/2020 राष्ट्रीय एकता दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं, क्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button