Congress District President News: प्रदेश के 50 प्रतिशत जिलों में बदले जाएंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद होगा संगठन में बड़ा बदलाव

भोपाल: Congress District President News कांग्रेस ने अपने एतिहासिक अधिवेशन का आयोजन इस बार गुजरात में रखा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर होने वाले इस अधिवेशन की टैगलाइन है- न्याय पथ, संकल्प, समर्पण और संघर्ष। लेकिन दूसरी ओर खबर ये है कि राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश के 50 प्रतिशत जिला अध्यक्ष बदल दिए जाएंगे।
Congress District President News मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा हे कि पार्टी प्रदेश के 50 प्रतिशत जिला अध्यक्षों को बदलने पर विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पिछले चुनाव में कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्षों की छुट्टी होने वाली है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस आगामी विधाानसभा और लोकसभा चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ना चाहती है और इसी के चलते पार्टी ने संगठन में बदलाव करने का फैसला लिया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि ये बदलाव राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद किया जाएगा।