Uncategorized

तड़के दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- जिले में तड़के दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। धान से लदे एक ट्रक ने माँ और बेटी समेत तीन लोगों को बुरी तरह से रौंद दिया है, जिसमें मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है, जिसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

वहीं घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने चक्काजाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया है, जिससे ट्रक धान सहित पूरी तरह से धूं-धूंकर जल रहा है।जानकारी के मुताबिक घटना कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के तालपुर गांव का है,जहां के धान केंद्र से एक ट्रक धान लादकर राइस मिल की ओर जा रहा था। तभी सड़क पर यह हादसा हो गया। आक्रोशित गामीणों ने ट्रक में आग दिया है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और गुस्साएं लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आ रहे है, कोई शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है, पुलिस को भीड़ काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button