देश दुनिया

घर बैठे लिंक करें पैन-आधार, करना होगा सिर्फ एक SMS

   

सबका संदेश न्यूज -सरकारपैन-आधार को लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है और सभी को 31 दिसंबर तकइन्हे लिंक कराना होगा। अगर 31 दिसंबर तक लिंक नहीं कराया गया तो पैन कार्ड को रद्द माना जाएगा। अगर आपने अभी तक आधार-पैन को लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द इसे लिंक करा लें। इन्हे लिंक कराने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी आप बस एक SMS के जरिए इन्हे लिंक करा सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हे लिंक करने की प्रोसेस…

इन आसान तरीकों से करें लिंक

  1. एक SMS से करें लिंक

    आयकर विभाग ने करदाताओं को ऑप्शन दिया है कि वह SMS के जरिए भी आधार-पैन को लिंक कर सकते हैं। यह तरीका सबसे आसान है।

    • इसके लिए आपको अपने फोन में UIDPN टाइप करना है। इसके बाद स्पेस देकर अपना आधार नंबर और उसके बाद पैन नंबर दर्ज करना है। 
    • उदाहरण के लिए UIDPAN<space><12-digit Aadhaar><space><10-digit PAN> लिखकर 567678 या 56161 पर भेजना है। 
    • इसके बाद आयकर विभाग आपके दोनों नंबर को लिंक प्रोसेस में डाल देगा।
    • ऑनलाइन कर सकते हैं लिंक
    • सबसे पहले अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो पहले खुद को रजिस्टर कीजिए।
  2. ऑनलाइन लिंक करने की प्रोसेस

    आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाएं।

    • वेबसाइट पर ‘लिंक आधार’ का ऑप्शन दिखाई देगा यहां क्लिक करें।
    • लॉगइन करने के बाद अपने अकाउंट की प्रोफाइल सेटिंग में जाएं।
    • प्रोफाइल सेटिंग में आपको आधार कार्ड लिंक करने का ऑप्शन दिखेगा, इसे सेलेक्ट करें।
    • यहां दिए गए सेक्शन में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।
    • जानकारी भरने के बाद नीचे दिख रहे ‘लिंक आधार’ ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका आधार लिंक हो जाएगा।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button