कामराजू ने तुलसी साहू को अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान विधायक देवेन्द्र और तुलसी साहू की उपस्थिति में मनाया अपना जन्मदिन

भिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुर्सीपार के अध्यक्ष डी कामराजु का जन्मदिन खुर्सीपार अंडा चौक भवन में मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष डी कामराजु जन्मदिन भिलाई नगर विधायक/महापौर देवेंन्द्र यादव व नवनियुक्त जिला अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहु की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया। व भिलाई शहर की प्रथम व नयनियुक्त जिला अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहु का सम्मान भी किया गया। भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र यादव व जिला अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहु ,ब्लॉक अध्यक्षडी कामराजु व जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने मुँह में मास्क लगाकर कोरोना वाइरस के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान,पार्षद जी राजु, सौरभ दत्ता,सुनील गोयल,बबीता भैसारे,डी नागमणी,छत्तीसगढ़ रेड्डी समाज,अग्निकुल क्षत्रिय समाज,तेलगु जनचेतना समाज व ब्लॉक कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।