छत्तीसगढ़

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर धाकड़ पारा स्कूल में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

      

कोंडागांव। जिला अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय धाकड़ पारा  में 31 अक्टूबर को  राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

संस्था की शिक्षिका मधु तिवारी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। साथ ही भारत के  एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते  हुए उनके व्यक्तित्व से बच्चों को परिचित कराते हुए बताया कि भारत के एकीकरण में उनके योगदान के कारण ही उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। देसी रियासतों के एकीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है, उन्होंने लगभग 565 रियासतों का एकीकरण करवाया था। स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में सरदार पटेल ने अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त किया उन्होंने देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में भी कार्य किया। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित मध्यान भोजन रसोईया ने भी भाग लिया।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button