8 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)
कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं लेकिन खर्चों को लेकर चिंता रहेगी। ऐसे में सब प्लानिंग पहले से ही करके हिसाब बिठा लेंगे तो बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 8
वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा इसलिये आप भी उसे कुछ देने का प्रयास करे जिससे दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़े।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)
पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता हैं लेकिन बड़े-बुजुर्गों की सलाह बहुत काम आएगी। इसलिये उन्हें ध्यान से सुने और वैसा ही करे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1
कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें अन्यथा आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं। घर का बना पौष्टिक खाना ही ग्रहण करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)
छात्रों को पढ़ाई के किसी काम में समस्या होगी जिससे उनका मन उदास रहेगा। ऐसे में अपने सीनियर का मार्गदर्शन आपके काम आएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)
बिज़नेस में अपने प्रतिद्वंद्वियों का साथ मिलेगा और कोई अच्छी डील होने की भी संभावना हैं। कॉलेज के छात्रों को किसी चीज़ की चिंता लगी रहेगी।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 2
तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)
गृहिणियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं। आज आपको काम कम रहेगा और कुछ नया करने का विचार मन में आएगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)
किसी काम से घर से बाहर जाना हो सकता हैं लेकिन साथ ही अकेलापन भी महसूस होगा। ऐसे में किसी अपने से बात करे और थोड़ा समय उसके साथ व्यतीत करे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)
अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो बात जल्दी ही सुलझ जाएगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)
प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ हैं तो उसका लाभ आज मिल सकता हैं। ऐसे में नज़र बनाए रखे और किसी के साथ ज्यादा डिटेल साँझा करने से बचे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)
घर की बाते किसी बाहरी व्यक्ति को ना बताए अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा पड़ेगा। घर के सदस्यों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)
ऑफिस में एक टीम की तरह कार्य करना आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। इसलिये काम को टीम में बांटे और फिर करे तो परिणाम भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7