छत्तीसगढ़

चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच एफओबी गर्डर लांचिंग हेतु मेगा ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

*चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच एफओबी गर्डर लांचिंग हेतु मेगा ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर/:- दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच एफओबी गर्डर लांचिंग हेतु मेगा ब्लॉक लिया जायेगा । जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

*रद्द होने वाली गाडियाँ :-*
01. दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को बिलासपुर एवं टाटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर – बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

*देरी से चलने वाली गाडियाँ :-*
01. दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
02. दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 06 घंटे देरी से रवाना होगी ।
03. दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को हजूर साहिब नान्देड से चलने वाली 12767 हजूर साहिब नान्देड- सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button