खास खबरराजनीतिक

सन्नी देवोल के नाम को लेकर भाजपा मुश्किल में

सबका संदेश दिल्ली 

नई दिल्ली के पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी

Sunny Deol को लेकर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां सनी देओल ने चुनाव के लिए अपना नामांकन अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से कराया है। ऐसे में भाजपा नेताओं को लगता है कि कहीं वोटर उनके इस नाम को लेकर धोखा न खा जाए। ऐसे में भाजपा सतर्क हो गई है। भाजपा ईवीएम पर सनी देओल नाम लिखवाना चाहती है।पार्टी ने इसके लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया है और ईवीएम पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल की बजाय सनी देओल अंकित करने का आग्रह किया है। अभिनेता से नेता बने सनी देओल इसी नाम से फैंस के बीच जाने जाते हैं। एक बहुत बड़ा वर्ग उनके असली नाम अजय सिंह से परिचित नहीं है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button