Uncategorized

गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित

गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित

कवर्धा, 17 दिसम्बर 2020। गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर शुक्रवार को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, व्यवसायिक क्लब बार तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारन तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाये और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया जायेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button