छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त होकर गाँव पहुंचे इंडियन आर्मी के जवान का सहसपुर में भव्य स्वागत

 

छत्तीसगढ़ देवकर:- देवकर निकटस्थ ग्राम सहसपुर में बीते गुरुवार का दिन ग्रामवासियों के लिए बड़ा ही उत्सवनुमा रहा।ग्राम के पूर्व सरपंच डॉ. कमलेश साहू के छोटे भाई व भारतीय सेना के जवान नायक विद्यानन्द साहू बीते 17 वर्षो के पश्चात अपने गृहग्राम सहसपुर सेवानिवृत्त होकर पहुंचे।इस दौरान उनके आगमन पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया।चूंकि विदित हो कि इंडियन आर्मी के जवान के रूप में मातृभूमि भारत माता की सेवा कर रहे थे।गाँव मे पहुंचते ही ग्रामीणों व आसपास के जनसमुदाय द्वारा आतिशबाजी के साथ बाजे गाजे के साथ फूलों की माला व गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया एवं काफी तादाद में पहुंचे जनसमुदाय इस अवसर को उत्सव के रूप मनाते हुए सभी ने कर्मभूमि पर उनकी सेवा पर हर्ष व्यक्त किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button