छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक
धान खरीदी के लिए गठित टीमें अपनी जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन
सुनिश्चित करें-कलेक्टर
नारायणपुर 30 नवम्बर 2020- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर से प्रारंभ हो रही है। इस संबंध में धान खरीदी केन्द्रों पर की गयी अब तक की संपूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री अभिजीत ंिसंह ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व, खाद्य, जिला विपणन अधिकारी, कृषि और मंडी के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए गठित सभी टीमें अपनी जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन सुनिश्चित करें ताकि धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपादित हो सके। उन्हांेने कहा कि मंडी अधिकारी थोक एवं फुटकर धान खरीदने वाले व्यापारियों का स्टॉक वेरीफिकेशन करें। उनकी अनुज्ञा की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हालत में अनुज्ञा के बिना धान का परिवहन नहीं होने पाये। उन्होंने कहा कि धान का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में निर्माणाधीन चबूतरों की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि इन चबूतरों का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा करायें। इसके अलावा बैठक में पुराने एवं नये बारदानों की उपलब्धता, उनका संग्रहण के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बतााया गया कि धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में बारदानें उपलब्ध कराये गये हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी केन्द्रों की निरंतर मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, जो प्रतिदिन सुबह-शाम इन केन्द्रों में धान खरीदी की मॉनिटरिंग करते रहेंगे। इन केन्द्रों में किसी भी प्रकार की होने वाली समस्या से अवगत होकर उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। बैठक में अधिकारियों ने अब तक जिले में धान खरीदी करने वाले व्यापारियों के स्टॉक का वेरिफिकेशन एवं उन पर की गयी कार्यवाही की भी जानकारी दी। धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। बता दें कि इस वर्ष जिले में 5214 किसान पंजीकृत हैं, जिनसे धान की खरीदी की जायेगी।