कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी पुष्पांजलि, Congress paid floral tribute to former Prime Minister indira gandhi

भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर इंदिरा प्रतिमा स्थल सेक्टर 1 में पुष्पांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में इंदिरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभी ने एक एक कर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोहे की तरह मजबूत थी। उन्होंने हमेशा देश के गरीबों व पिछड़े वर्ग के लिए कार्य किया। देश के लिए उनका बलिदान कोई भूल नहीं सकता। अपने निर्णयों के कारण ही इंदिरा जी को आयरन लेड़ी कहा जाता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर नीता लोधी, सीजू एंथोनी, निलेश चौबे, राजेंद्र अपाले, निरंजन बिसाई, डीवीआर मूर्ति, एसटी नारायण राव, अब्दुल्ला कादिर, सज्जन प्रसाद दीक्षित, प्रमोद, राजीव यादव, सत्यवती साहू, शमशेर बहादुर, वीर शर्मा, एपी संतोष, राकेश पोद्दार, हेमंत राव, नीलू लिमेश, जानकी देवी, वंदना पुरकैत, ख्वाजा अहमद, अनीता सिंह, मोहन सिंह, प्रेमचंद साहू, अमनदीप, दिनेश पटेल, रमेश पटेल, सुरेंद्र कपूर काके, राजेंद्र सिंह, नईम बेग, के पापा राव, मानसिंह आदि उपस्थित थे।



