खास खबर
कर्नाटक के एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग दो लोगों की मौत, Two people killed in a fierce fire in a chemical factory in Karnataka

कर्नाटक में बेंगलुरु के बापूजी नगर में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जारी है। इससे पहले इस माह महाराष्ट्र के रायगढ़ में पांच नवंबर को एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रायगढ़ के ढेकू इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस घटना में दो लोगों की मौत के बाद छह लोग घायल भी हुए हैं। इस धमाके में एक 32 साल की महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसके पति और तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के दो अन्य मजदूर भी घायल हो गए हैं, जिन्हें नगरपालिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।