Kondagaon_ कोंडागांव जिले की शान बना संकुल केंद्र बाखरा

राजीव_गुप्ता@ कोंडागांव। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉक्टर आलोक शुक्ला द्वारा जिला कोंडागांव में संचालित ऑफलाइन मोहल्ला क्लास एवं रीडिंग कैंपेन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा राजागांव में बच्चों से विषय आधारित गणित विज्ञान पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछा गया एवं बच्चो से गणित के प्रश्न हल करवाए और बच्चों द्वारा बनाए गए प्राकृतिक चीजों से रंगोली निर्माण की तारीफ की। हरदी पारा में संचालित मोहल्ला क्लास में बाल केंद्रित गतिविधियों रिंग का खेल, खेल-खेल में गणितीय संक्रियाएं, कबाड़ के जुगाड से स्थानीय मान निकालना, बच्चो के इन गतिविधियों को देख कर सचिव महोदय बहुत ज्यादा प्रसन्न एवम् प्रभावित हुए और उक्त गतिविधियों को संचालित करवाने वाली महिला शिक्षिका सुरजोतीन ठाकुर से उन्होंने इन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं इन सभी बालकेंद्रित शैक्षणिक गतिविधियों को प्रदेश स्तर में लागू करवाने की बात कही एवं संकुल के समस्त शिक्षकों को उनके द्वारा प्रोत्साहन एवं बधाई दिया गया। कोकोड़ी में संचालित मोहल्ला क्लास में बच्चों से विषय आधारित हिंदी, गणित, पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछे गए एवम् बच्चो से गणित के प्रश्न हल करवाए गए। इंग्लिश मीडियम स्कूल जामकोटपारा कोंडागांव में संलग्न सभी शिक्षकों से ऑनलाइन क्लास के बारे में जानकारी ली गई और स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षक व्यवस्था की जानकारी ली गई। सचिव महोदय के निरीक्षण के दौरान संचालक समग्र शिक्षा रायपुर एम सुधीश, सहायक संचालक जगदलपुर ए राठिया, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे, सहा परि.समन्वयक रामलाल नेताम, वि.खंड शि. अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, सहा वि.खंड शि. अधिकारी इरशाद अंसारी, खंड स्रोत समन्वयक अवधेश पांडे, बीआरपी रामप्रसाद कुपाल और संबंधित संकुल के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
http://sabkasandesh.com/archives/78207
http://sabkasandesh.com/archives/78243
http://sabkasandesh.com/archives/78167
http://sabkasandesh.com/archives/78231