छत्तीसगढ़

गिरदावरी के आधार पर सभी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड, 28 सितम्बर तक संबंधित तहसील कार्यालय में कर सकते है दावा-आपत्ति

 

गिरदावरी के आधार पर सभी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड, 28 सितम्बर तक संबंधित तहसील कार्यालय में कर सकते है दावा-आपत्ति

कवर्धा, 19 सितम्बर 2020। जिले में कृषि वर्ष 2020 -21 मौसम खरीफ के लिए किये गये गिरदावरी के आधार पर प्रत्येक भूमि के संबंध में राजस्व अभिलेख में अंकित भूमिस्वामी का नाम , भूमि का क्षेत्रफल तथा उस पर ली जा रही फसल विवरण की जानकारी राजस्व विभाग के विभागीय बेवसाईट https://revenue.cg.nic.in/bhuiyanreport के नागरिक सुविधा अंतर्गत उपलब्ध विकल्प ” ग्रामवार , भूमिस्वामीवार , फसलवार क्षेत्राच्छादन रिपोर्ट ” के माध्यम से ऑनलाईन उपलब्ध कराया गया है । यदि उक्त प्रविष्टियों के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो 28 सितम्बर 2020 तक संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है । प्राप्त दावा – आपत्ति का निराकरण उपरांत अंतिम प्रकाशन 14 अक्टुबर 2020 तक किया जाएगा 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button