छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

शहर के प्रतिष्ठित ट्रंास्पोर्टर के ट्रक से बीएसपी का मात्र एक हजार का चोरी का माल बरामद

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित ट्रंास्पोर्टर के ट्रक से भिलाई इस्पात संयंत्र का लोहे का गलाने वाला रॉ मटेरियल जो कि ट्रंास्पोर्टर के ट्रक के ड्रायवर खुर्सीपार निवासी द्वारा 6 से 7 सीमेंट बोरियो में ट्रक के केबिन के पास रखा हुआ था जिसे भ_ी पुलिस ने खुर्सीपार के रेलवे फाटक के पास पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने धारा 41 एक चार के तहत 2 क्विंटल मॉल को पकड़ा है जिसकी कीमत मात्र 1 हजार है। इस मामले में भट्ठी पुलिस के थानेदार भूषण एक्का से मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार गेट के पास भारी बडे बडे  गड्ढे हो गये है, उन गडढों को लेबल करने के लिए बीएसपी का लोहे को गलाने वाला रॉ मटेरियल वहां बिछाया जा रहा था, शहर के ट्रांस्पोर्टर अशोक जैन ट्रांस्पोर्टर का ट्रक जो अशोक जैन के पुत्र का ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे बी 1720 का चालक शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी लक्ष्मण शर्मा पिता लिवि शर्मा 26 साल द्वारा लोहा गलाने वाले रॉ मटेरियल निकालकर 4-7 बोरियो में ट्रक के केबिन के पास रखा था जिसे पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button