Uncategorized

पेट्रोल डीजल के दाम व्रद्धि के विरोध में मोदी का पुतला दहन

*पेट्रोल डीजल के दाम व्रद्धि के विरोध में मोदी का पुतला दहन*

*पंडरिया* विगत 12 दिनों से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेटोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है जिसके विरोध में आज पंडरिया कांग्रेस,युवा कांग्रेस पंडरिया और NSUI के संयुक्त तत्वाधान में नरेंद्र मोदी का पतला दहन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया । एक ओर जहां पूरा देश कोरोना रूपी महामारी से ग्रसित है लोगों के पास रोजगार नही है और दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार धीरे धीरे पेट्रोल और डीजल के दामों को बड़ा रही है और स्थिति ये हो गई है कि डीजल का मूल्य पेट्रोल से भी ज्यादा हो गया है इसका असर लोगों पर पड़ रहा है माल भाड़ा बढ़ रहा है लोगों को महंगे दर पर सामान मिल रहा है । 2014 से जब से ये भाजपा की सरकार बनी है तब से रोजगार की कमी हुई है । ये सरकार उद्योपतियों की सरकार है और इस डीजल पेट्रोल की वृद्धि का लाभ मोदी जी अडानी और अम्बानी को दे रहे है जिसके चलते आज डीजल पेट्रोल मूल्य 80 रुपये के करीब पहुच गया है *जिला कांग्रेस सचिव नवीन जायसवाल* ने बताया कि मोदी सरकार हर मोचे पर विफल रही है जिसके बजह जनता परेशान है महंगाई की मार झेल रही है *जिला मंत्री घनश्याम साहू व
*जिला महासचिव युवा कांग्रेस मनीष शर्माने बताया कि वैश्विक महामारी में एक ओर जहां जनता के पास पैसे की समस्या है दुसरे तरफ मोदी सरकार जनता के लूटने में लगी है पुतला दहन के कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के सचिव नवीन

 

जायसवाल,महामंत्री घनश्याम साहू,युवा कांग्रेस महासचिव मनीष शर्मा,छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मानिकपुरी,NSUI जिला सचिव पवन मोहले,सुजीत कुम्भकार,चंद्रभान टण्डन,आशीष तिवारी,अकबर खान,वैभव ठाकुर, विकास मिश्रा,छेदी जायसवाल,शहदील खान,राम कुमार गायकवाड़,देव शुक्ला,समीर मोहम्मद,विजय धुरी,हाकिम खान,तुकेश्वर साहू,प्रिंस प्रताप,दीपेश जैन,कुशाल डाहीरे,जलेश्वर भास्कर,रमेश जोगी,अशोक शर्मा,विनोद यादव,सोनू यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button