छत्तीसगढ़

दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के रोजगार सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ लोरमी- दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के रोजगार सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

संघ के जिलाध्यक्ष देव बर्मन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत विगत 12 वर्षों से समस्त रोजगार सहायक बहुत ही कम मानदेय पर निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं जबकि विभाग में ही उधााधिकारी से लेकर भृत्य तक गे्रड पे पर वेतन प्राप्त कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई बार आग्रह कर चुके हैं परंतु कोई परिणाम नहीं निकला है। रोजगार सहायक संघ ने एक बार फिर मांग की है कि ग्राम पंचायत सचिव,तृतीय वर्ग कर्मचारी श्रेणी का ग्रेड पे निर्धारण करते हुए नियमितिकरण का लाभ दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में खेदूराम घृतलहरे, सुंदर दिवाकर, गंगाराम साहू, अभिषेक शर्मा, रमेश मेरसा, ओमप्रकाश घृतलहरे, सत्यप्रकाश गेंदले, महेंद्र बघेल, रूपनारायण चतुर्वेदी, मेवाराम रत्नाकर, रामकुमार यादव, मेलाराम साहू, रामेश्वर साहू आदि शामिल है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button