5 जून क्या कहते हैं आपके सितारे
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/IMG_20200317_094058-3.jpg)
मेष राशि
दिन ठीक रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में रूचि रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशी होगी।आप अपनी बात इस रूप से कहना चाह रहे हैं की लोग उसे समझ सकें और इसके चलते लोगों के मन में जो भी शंकाएं रही हैं उन्हें भी दूर किया जा सके। आपकी मेहनत से आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक हो रही है जिसके चलते आपकी बचत बढ़ सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है
वृषभ राशि
गत रात के सपने को समझने की कोशिश कर रहे हैं? प्रतीकों और घटनाओं का ध्यान रखें जिन्हें आपने अपने सपने में देखा था। वे आपको एक नई दिशा की तरफ संकेत दे रहे हैं। बैठें और सोचें कि यह आपके लिए अच्छा है या नहीं। अपने साथी के साथ चर्चा करें । शायद, वे आपको कुछ ऐसा बतायें हैं जो मदद कर सकता है । धन का लाभ होगा। प्रियजन से मिलाप होगा। सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। निर्माण कार्य में लाभ होगा। परिजनों से सुख मिलेगा।
मिथुन राशि
इस राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज काम मिल सकता है। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें यश की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले युवाओं के लिए आज का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को घर के काम में पति का सहयोग प्राप्त होगा। लम्बे समय से चली आ रही निराशा आज दूर हो जाएगी। सुबह स्नान करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें, परेशानियां दूर होंगी।राजकाज में सफलता मिलेगी। कार्य में व्यस्तता रहेगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। वातावरण सुखद रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक़्त है। जरुरतमंद को भोजन कराने से आपको फायदा मिलेगा।
सिंह राशि
मन विचलित रहेगा। धन का लाभ होगा। समस्या का निवारण होगा। इष्ट मित्रों से आश्वासन मिलेगा।कामकाज की स्तिथि बेहतर हो रही है पर किसी बदलाव को लेकर आप उतने संतुष्ट नहीं हैं। बहुत कुछ ऐसा भी चलता चला जा रहा है जो स्थिरता के रूप में संभाले रखेंगे तो फायदा भी आप ही का होगा। वाद-विवाद से बचें. दोस्तों से सुलझा व्यवहार करें। सूर्य को जल दें, मन शांत रखें, सफेद कपड़ा पहनें।
कन्या राशि
आपकी आर्थिक सुख समृद्धि के बढने का समय है। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से भी आपके लिए फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।
तुला राशि
आज आप शांत और आराम करने के मूड में हैं। आप अवकाश की मनोदशा में है और आप बस अपने दोस्तों के साथ चारों ओर घूमना चाहते हैं। लेकिन काम की अचानक कॉल के कारण आपको अपने आलस्य से बाहर आने और पेशेवर प्रतिबद्धता दिखाने की आवश्यकता हो सकती है। हालांकि, आप अपनी ऊर्जा को बचाने के लिए पर्याप्त आराम कर लेंगे और आने वाले दिनों के लिए तैयार होंगे। जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे आपका बोझ बढ़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो फिर से झूझने की जरूरत पड़ सकती है, पर अपने मन को शांत रखें।
वृश्चिक राशि
इस राशि वाले लोग काम के प्रति उत्साहित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी।इस राशि के जो लोग स्टील का बिज़नेस करते है, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा फ़ायदा देखने को मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उनके काम में आज तेज़ी रहेगी। इस राशि के जो लोग कलाकार हैं, आज उनकी प्रतिभा का सम्मान किया जायेगा और साथ ही तारीफ भी होगी। युवा आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पूजा घर में घी का दीपक जलाएं, घर में शांति बनी रहेगी।
धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है । परिश्रम अधिक करना पडेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा । स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।
मकर राशि
आप कुछ समय से कुछ निर्णयों को स्थगित कर रहे थे। अब उन्हें लेने का समय है अपना सर्वश्रेष्ठ कदम बढ़ाएं और अपने लिए जो बेहतर है, उसके बारे में सोचें। एक नई रूचि को लेकर आपको मंथन करने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि आप इसे कैरियर विकल्प बनाने के बारे में सोच रहे हैं। उसी के लिए किसी मित्र की मदद लें। रिश्तों की अच्छाई भरपूर है और उसमे धीरे-धीरे और सुधार हो रहा है। किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपको झुका ऐसा है जिसमे आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है।
कुंभ राशि
आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अगर आप अपने क़रीबी लोगों के साथ समय नहीं गुज़ारेंगे, तो वे आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं।
मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट होगी। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। पार्ट्नर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है। गाय को रोटी खिलाने से तनाव कम होगा।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100