COVID-19 का प्रसार रोकने के लिए अहमदाबाद, सूरत के बाद गांधी नगर में भी रविवार से संपूर्ण लॉकडाउन । After Ahmedabad and Surat Now Total Lockdown in Gandhinagar from Sunday to Curb Covid-19 Spread | nation – News in Hindi

नये कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वाब का नमूना देता एक बच्चा (सांकेतिक फोटो)
संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) का यह आदेश 9 मई को शाम 6 बजे से कलोल और रविवार को सवेरे 6 बजे से गांधीनगर (Gandhinagar) में प्रभावी होगा.
यह संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) का आदेश 9 मई को शाम 6 बजे से कलोल और रविवार को सवेरे 6 बजे से गांधीनगर (Gandhinagar) में प्रभावी होगा.
गांधीनगर में 1 मई से शुक्रवार तक कोरोना संक्रमण के मामले हुए दोगुने
गुजरात में पिछले 6 दिनों में प्रतिदिन करीब 400 नये कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें से ज्यादातर अहमदाबाद (Ahmedabad) से हैं. इस महीने की शुरुआत में, राज्य की राजधानी गांधीनगर में 1 मई को कोरोना के कुल मामलों की संख्या 49, शुक्रवार आते-आते दोगुनी होकर 97 पहुंच गई थी. राज्य की राजधानी में पांच लोग अपनी जान खो चुके हैं.इस आपदा को और ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए, स्थानीय प्रशासन ने राजधानी में पूर्ण लॉकडाउन किए जाने का फैसला किया है. यह लॉकडाउन वैसा ही होगा, जैसा अहमदाबाद और सूरत (Surat) में लगाया गया है.
’10 दिन से प्रसार रोकने का कर रहे प्रयास लेकिन अब लग रहा संपूर्ण लॉकडाउन ही उपाय’
गांधीनगर के कलेक्टर कुलदीप आर्य ने कहा, “करीब 10 दिनों से हम प्रसार को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि इसका एकमात्र उपलब्ध तरीका संपूर्ण लॉकडाउन ही है. कलोल नगर निगम इलाके में कल तक 14 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. हम इन दोनों ही इलाकों में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर रहे हैं. इस दौरान केवल दूध की दुकानों और दवा की दुकानों और स्वास्थ्य इमरजेंसियों की ही इजाजत होगी. कोई भी अन्य दुकान 17 मई तक नहीं खुलेगी.”
इसे लेकर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कानून (Disaster Management Act) की धारा 34 और महामारी कानून, 1897 के नियमों के तहत एक नोटिफिकेशन जारी की है.
राज्य में बीते दो मई तक कुल 5054 कोरोना पॉजिटिव मरीज थे, जिनकी संख्या आठ मई को 7403 हो गई है. कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा देखा जा रहा है. कोरोना से मरने वालों की संख्या में 71.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसकी संख्या 236 से बढ़कर अब 449 हो गई है गुजरात के कुल पॉजिटिव केस का 88.8 प्रतिशत सिर्फ तीन जिलों से हैं. अहमदाबाद में अभी तक 5260, सूरत में 824 और वड़ोदरा में 465 कोरोना मरीज की पहचान हुई है.
यह भी पढ़ें: विदेश से केरल लौटे 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, CM बोले- तीसरी लहर के लिए तैयार रहें
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 9, 2020, 7:51 PM IST




