first train carrying migrants from telangana to jharkhand starts today amdist lockdown due to coronavirus | प्रवासियों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए चली ट्रेन, गुजरात से ओडिशा के लिए आज शाम शुरु होगा सफर | nation – News in Hindi

प्रतीकात्मक तस्वीर
तेलंगाना सरकार (Telangana Government ) के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार लिंगमपल्ली (हैदराबाद) (Lingampalli (Hyderabad)) से हटिया (झारखंड) (Hatia (Jharkhand)) तक आज एक विशेष ट्रेन चलाई गई
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार ‘तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार लिंगमपल्ली (हैदराबाद) से हटिया (झारखंड) तक आज एक विशेष ट्रेन चलाई गई.’
भारतीय रेलवे के सूत्रों के अनुसार, श्रमिकों को भेजे जाने का काम दोनों राज्य सरकारों के बीच परामर्श के बाद ही होगा. राज्य अधिकारियों को उनकी मेडिकल जांच के लिए भेजेंगे. अभी उनके पास स्टाफ कम है. रेलवे आज चली पहली स्पेशल ट्रेन की समीक्षा करेगा और फिर जल्द ही दूसरे राज्यों के लिए शुरू करेगा.
A one-off special train was run today from Lingampalli (Hyderabad) to Hatia (Jharkhand) on request of the Telangana Government & as per the directions of Union Railway Ministry. pic.twitter.com/9YptotxcbV
— ANI (@ANI) May 1, 2020
कहा कि आज सुबह तेलंगाना राज्य सरकार के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लिंगमपल्ली से हटिया तक एक एक विशेष ट्रेन चलाई गई. रेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार और राज्य सरकारों दोनों से अनुरोध पर यह केवल विशेष ट्रेन थी और इसके बाद किसी भी ट्रेन की योजना बनाई जाएगी.’
गृह मंत्रालय ने दिये थे यह आदेश
बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि उसने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की है और पाया है कि लॉकडाउन के कारण अब तक बहुत फायदे हुए हैं और चार मई से अनेक जिलों में पर्याप्त राहतें देने के लिए नए दिशानिर्देश जल्द जारी किये जाएंगे.
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि ऐसे फंसे हुए लोगों के समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को सैनेटाइज किया जाएगा तथा सीटों पर बैठते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा.
यह भी पढ़ें: Exclusive: मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेन चलाने पर विचार कर रही सरकार, रेलवे से मांगा प्लान
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 1, 2020, 11:29 AM IST



