सैलरी, अप्रेजल और इंसेटिव्स को लेकर क्या है कंपनियों का कहना, सर्वे में मिली जानकारी – know what companies says about salary appraisal incentives in this survey | business – News in Hindi

77 फीसदी कंपनियों अपने कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं करेंगी.
एक प्राइवेट सर्वे से पता चलता है कि कोविड-19 महामारी के बीच 77 फीसदी कंपनियों अपने कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं करेंगी. यह सर्वे 20 से 31 मार्च के बीच किया गया, जिसमें 103 कंपनियों के 4.17 लाख कर्मचारियों को शामिल किया गया.
77 फीसदी कंपनियां सैलरी में कटौती नहीं करेंगी
इस सर्वे में 77 फीसदी संस्थानों ने संकेत दिया है कि इस साल वो सैलरी में कोई कटौती नहीं करेंगी. 33 फीसदी कंपनियों ने कहा कि वो पहले की योजना की तरह ही अपने कर्मचारियों को अप्रेजल और बोनस देंगी. 17 फीसदी कंपनियों ने कहा कि 2020 में उनके लॉन्ग टर्म इंसेंटिव प्लान डिजाइन पर असर पड़ा है. इस सर्वे में भाग लेने वाली 53 फीसदी कंपनियों ने कहा कि सेल्स से जुड़े भुगतान में कोई अडजस्टमेंट नहीं किया जाएगा. वही, 42 फीसदी ने इस साल सैलरी इंक्रीमेंट बजट पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘83% भारतीयों ने माना मोदी सरकार ने कोरोना महामारी को अच्छी तरह से संभाला’कंपनियों पर कोविड-19 का असर पड़ने की संभावना
इस सर्वे में भाग लेने वाले 57 फीसदी को लगता है कि कोविड-19 की वजह से अगले छह महीने पर उनके बिजनेस पर कोई न कोई असर पड़ता है. इनमें से 46 फीसदी कंपनियों ने कहा कि 12 महीनों में उनके कारोबार पर मामूली से लेकर बड़ा असर पड़ सकता है. 19 फीसदी कंपनियां मानती हैं कि अगले 12 से 24 महीनों में उनके कारोबार पर मामूली से लेकर बड़ा असर पड़ सकता है. केवल 5 फीसदी कंपनियों ने कहा कि अगले 12 से 24 फीसदी में उनके कारोबार पर साकारात्मक असर देखने को मिलेगा. जबकि, 22 फीसदी को पता नहीं कि अगले छह महीनों में उनके कारोबार पर कोई असर पड़ेगा भी या नहीं.
संक्रमण से बचने के लिए कंपनियों ने क्या किया
कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए सभी कंपिनयों ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कुछ न कुछ कदम उठाएं हैं. इस सर्वे में 99 फीसदी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए हैंड सेनिटाइजर उपलब्ध कराया है, जबकि सांस की बीमारी की रोकथाम के लिए 96 फीसदी कंपनियों ने कुछ न कुछ कदम उठाए हैं. 96 फीसदी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए किसी वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम किया है. 86 फीसदी कंपनियों ने कार्यस्थल को सेनिटाइज किया है. 71 फीसदी कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए मास्क या अन्य निजी सुरक्षात्मक इक्विपमेंट उपलब्ध कराया है. 64 फीसदी कंपनियों ने काउंसलिंग की सुविधा दी है.
यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से हो जाएगी 50! जानिए हकीकत
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 5:58 PM IST




