रिसाली निगम आयुक्त के निर्देश पर उडऩदस्ता टीम द्वारा 15 हजार से अधिक का वसूला अर्थदंड
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/04/arthhdand.jpg)
भिलाई। कोरोना वायरस के चलते देश भर में जारी लॉकडाउन 2 के मददेनजर रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों में शासन के गाइड लाइन का पालन कराने निगम की उडऩदस्ता टीम की मॉनिटरिंग निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने आज स्वयं कमान संभालकर निगम क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। जिला दंडाधिकारी दुर्ग के आदेश पर निगम आयुक्त सर्वे द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम जोन आयुक्त रमाकांत साहू के साथ निगम क्षेत्र के चैक-चैराहों, हॉट बाजारों, व्यापारिक संस्थानों का सघन निरीक्षण कर रहे हैं। कुछ हठधर्मी नागरिकों एवं अनाधिकृत दुकानदारों से शासन के नियम निर्देशों का पालन करवाना जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ निगम की नैतिक एवं महती जिम्मेदारी बन गई है। तथापि रिसाली निगम प्रशासन पूरी जवाबदारी के साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने प्रेरित भी कर रहे हैं एवं उनको सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आग्रह भी कर रहे हैं। हालांकि निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा कोरोना प्रसार रोकथाम के लिए जारी नियम निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती भी बरतनी पड़ रही है एवं अर्थदंड से भी अधिरोपित भी कर रहे हैं। आज रविवार को निगम आयुक्त श्री सर्वे एवं जोन आयुक्त श्री साहू द्वारा अपने मातहत अधिकारियों के साथ पुन: निगम क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया है। इस दौरान वे उडऩदस्ता टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे थे। उडनदस्ता टीम द्वारा रूआबांधा पंथी चैक पर सब्जी संचालन कर रहे व्यापारी से दांडिक शुल्क नहीं देने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के कारण हटाया गया। डीपीएस चैक रिसाली गेट नंबर-2 पर अनाधिकृत रूप से खुली दुकान को हटाया गया। मैत्रीगार्डन चैक टंकी मरोदा में मॉस्क नहीं पहनने वालों से दांडिक शुल्क वसूला गया। वार्ड 41 डुंडेरा में मांस बिक्री विके्रता द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने पर 1000 रूपया अर्थदंड वसूल किया गया। स्टेशन मरोदा में खुले में मांस बिक्री करने वाले से निगम के कार्यपालन अधिकारी श्री आरके साहू के नेतृत्व में 1000 रूपए का दांडिक शुल्क वसूला गया। स्टेशन मरोदा में भी बिना मॉस्क एवं डबल सवारी वाले वाहन चालकों से शासन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में चालानी कार्रवाई की गई। इसी तरह रूआबांधा में एक किराना व्यवसायी द्वारा अनेकों बार समझाइश देने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराए जाने पर 500 रूपए का दांडिक शुल्क आरोपित किया गया। निगम आयुक्त के निर्देश पर रविवार को उ?नदस्ता टीम द्वारा 15300 रूपए की दांडिक शुल्क वसूल किया गया। इस कार्यवाही में कार्यपालन यंत्री श्री आरके साहू, फूड वितरण केन्द्र के नोडल अधिकारी श्री हरचरण सिंह अरोरा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जगन्नाथ कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार, गोपाल सिन्हा, पुनीत बंजारे, खिलेन्द्र साहू, धर्मरक्षक पाठक सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उडऩदस्ता टीम में शामिल थे।