दैनिक राशिफल

10 फरवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

. मेष राशि Aaj Ka Rashifal
मन अशांत रहेगा और निजीजन से विरोधाभास संभव है। सम्पत्ति और धन संबंधी परेशानियां रहेंगी लेकिन लगन और शांति से हल भी निकलेगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। शत्रु चाहकर भी अहित नहीं कर सकते हैं अतएव श्री हनुमानजी की आराधना से अवश्य लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत ।शुभ अंक 8, अशुभ 3,

2. वृषभ
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से आसानी से धन सम्पत्ति में निवेश करने का योग है लाभ देगा। अनावश्यक रूप से खर्च करने की आदत आपको बदलनी चाहिए। जीवनसाथी को यश और सम्मान की प्राप्ति होगी। शिवमंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाकर जप करें। शुभ रंग – हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 4,

3. मिथुन राशि
पेट संबंधी रोग आपको चिंतित करेंगे ।घरेलू विवाद आपका तनाव बढ़ाएंगे। निजी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा आपको ।सन्तान पक्ष की चिंता रहेगी अतएव श्री विनायक स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। अनावश्यक विवाद दाम्पत्य जीवन में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं अतएव सावधानी आवश्यक है। शुभ रंग – हरा। शुभ अंक 6, अशुभ 9,

4. कर्क
स्नायु तंत्र या मानसिक बीमारियों के कारण चिंता व्याप्त होगी। व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा सम्मान भी मिलेगा ।जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा आपको सफलता का द्वार खुलेगा ।संतान पक्ष से सुख मिलेगा। चंद्र गायत्री मंत्र का जप करें लाल वस्त्र धारण करें मोदक अर्पण करें। शुभ – रंग लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 5, अशुभ 3,

5. सिंह राशि आज का राशिफल  ( Horoscope Today )
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से हर समस्या का समाधान होगा। धन लाभ होगा लेकिन भावुकता या जल्दबाजी लालच में किया गया निवेश आपको परेशानी में डाल सकता है अतएव सावधानी आवश्यक है। जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा। सपरिवार शिव जी के दर्शन करें लाभ होगा ।शुभ रंग – लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 8, अशुभ 2,

6. कन्या
आंखों में कष्ट रहेगा उचित परामर्श और सावधानी आवश्यक है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी परंतु पारिवारिक सहयोग से आसानी होगी ।छुपे हुए शत्रु समस्या उत्पन्न कर सकते हैं अतएव सावधानी आवश्यक है। कारोबार प्रगति करेगा। मां का आशीर्वाद प्राप्त होगा। श्री विनायक मंदिर में सूखा नारियल और मोदक अर्पण करें ॐ गं गणपतये नमः का जप करें लाभ होगा। शुभ रंग – हरा काला क्रीम।शुभ अंक 3, अशुभ 9,

7. तुला राशि
उदर संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन की प्राप्ति होगी लेकिन अनावश्यक खर्च और निवेश आपको संकट में डाल सकता है। संतान सुख प्राप्त होगा। माता पिता की सेवा सारे मनोरथ पूरे करेगी। गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वाहन चलाने में सावधानी आवश्यक है। शुभ रंग – हरा काला क्रीम। शुभ अंक 6, अशुभ 5,

8. वृश्चिक
पुरानी बीमारी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है समुचित उपचार लें। वाणी पर संयम आवश्यक है विशेष रूप से मातृशक्ति के लिए। तांबे का चूरा (चूड़ी) धारण करें। श्री हनुमान बाहुक का पारायण मंदिर में करवाएं लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत ।शुभ अंक 9, अशुभ 6, 

9. धनु
मानसिक तनाव रहेगा आत्मविश्वास से बडी़ कोई शक्ति नहीं है सारी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत रहेगा और लाभ भी प्राप्त होगा ।भाई बंधुओं से मदद मिलेगी। स्त्री पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत होगा ।शिवार्चन करें आम के रस से लाभ होगा। शुभ रंग – लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 8, अशुभ 6,

10. मकर
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। सम्पत्ति विवाद से दूर रहना हितकारी होगा। स्त्री पक्ष से सुख और लाभ की प्राप्ति होगी। भाई बंधुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव। रूद्र गायत्री मंत्र का जप करें लाभ होगा। शुभ रंग – हरा काला क्रीम ।शुभ अंक 7, अशुभ 5,

11. कुंभ
रक्तचाप पर नियंत्रण आवश्यक है अन्यथा स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। बुरी संगत खानपान और किसी के अहित या अपमान ऐसे विचारों को त्याग देना चाहिए। व्यक्तिगत संबंधों में विवाद की स्थिति न हो यह प्रयास करना चाहिए आपको। यात्रा में सावधानी आवश्यक है विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा में। शुभ रंग – हरा काला क्रीम। शुभ अंक 3, अशुभ 4,

12. मीन
पेट संबंधी समस्याएं परेशानी का सबब बन सकतीं हैं। कारोबार में लाभ और प्रतिष्ठा मिलेगी। पिता का आशीष मिलेगा ।बड़ी सफलता प्राप्त होगी। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।पारिवारिक जीवन में संतुलन आवश्यक है। श्री रामचरित मानस का पाठ परिवार सहित कीजिए अवश्य लाभ होगा ।शुभ रंग – लाल श्वेत पीला ।शुभ अंक 8, अशुभ 2, 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button