छत्तीसगढ़
संगठित रूप से दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरकंडा पुलिस की कार्यवाही

संगठित रूप से दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरकंडा पुलिस की कार्यवाही
01वयस्क आरोपी गिरफ्तार एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, आरोपियों के कब्जे से कुल 04 नग चोरी की दुपहिया वाहन (कीमती करीब ₹3,00,000/-) बरामद, मामले में संगठित अपराध की धारा 112, 3(5) बी.एन.एस. (BNS) जोड़ी गई
अपराध क्रमांक: 1737/2026, धारा: 303(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. (BNS)
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- लक्की शर्मा उर्फ प्रिंस पिता स्व. राकेश शर्मा, उम्र 18 वर्ष 05 माह 15 दिन, निवासी – सुभाष चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)। (आदतन अपराधी – पूर्व में भी चोरी व अन्य संगीन अपराधों के कई प्रकरण दर्ज)।
- एक विधि से संघर्षरत बालक
फरार आरोपी
- शुभम साहू, राज चौहान, मंथन एवं जादू (पतासाजी जारी)।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी अमन सोनी (उम्र 24 वर्ष, निवासी टिकरापारा, बिलासपुर) ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25.11.2026 को सुबह 11:30 बजे उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा (महरूम रंग, क्रमांक CG-10-BD-5560) राजकिशोर नगर स्थित ‘नेचुरल सैलून’ के सामने खड़ी की थी, जिसे दोपहर करीब 02:00 बजे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 1737/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही एवं खुलासा
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मागदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के दिशा-निर्देशन थाना सरकण्डा पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पूर्व के संदेही लक्की शर्मा उर्फ प्रिंस तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस द्वारा हिकमतअमली से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य फरार साथियों (शुभम साहू, राज चौहान, मंथन एवं जादू) के साथ मिलकर संगठित रूप से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दुपहिया वाहन चोरी करने की योजना बनाना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी करने के बाद वे वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनके आगे-पीछे की नंबर प्लेट निकालकर फेंक देते थे और स्वयं उपयोग करते थे।आरोपियों की निशानदेही पर अटल आवास के पास छिपाकर रखे गए कुल 04 नग चोरी के दुपहिया वाहन (कुल जुमला कीमती ₹3,00,000/-) बरामद कर विधिवत जप्त किए गए हैं। मामले में आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने के कारण प्रकरण में धारा 112, 3(5) बी.एन.एस. जोड़ी गई है।
बरामद मशरुका (वाहन) का विवरण
- होंडा एक्टिवा (महरूम रंग): क्रमांक CG-10-BD-5560, इंजन नं. JF49EW4100400, चेचिस नं. ME4JF49NAMW000907 (कीमती करीब ₹1,10,000/-) – राजकिशोर नगर, सरकण्डा से चोरी।
- बजाज केटीएम (संतरा-काला रंग): क्रमांक CG-10-BD-8202, इंजन नं. L93526896, चेचिस नं. MD2JPAXJ6LC037717 (कीमती करीब ₹1,00,000/-) – सिरगिट्टी मुक्तिधाम के सामने से चोरी।
- हीरो स्प्लेंडर प्लस: क्रमांक CG-10-PJ-7054, इंजन नं. HA11E75HC49106, चेचिस नं. MBLHAW22XSHC55912 (कीमती करीब ₹50,000/-) – हैप्पी स्ट्रीट, कोतवाली क्षेत्र से चोरी।
- होंडा एक्टिवा (नीला रंग): क्रमांक CG-10-AH-7522, इंजन नं. JF50E75265557, चेचिस नं. ME4JF507HH7065512 (कीमती करीब ₹40,000/-) – जिला अस्पताल पार्किंग स्थल, तारबाहर से चोरी।
वयस्क आरोपी लक्की शर्मा को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर तथा विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।




