थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से प्राणघातक हमला कर हत्या कारित करने वाले आरोपी को महज चंद घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।

दिनांक-03-11-2026
थाना- सहसपुर लोहारा जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।
थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से प्राणघातक हमला कर हत्या कारित करने वाले आरोपी को महज चंद घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।
आपसी परिवारिक रंजिश एंव शक के चलते जेठ ने भाई बहू की हत्या कर घटना को दिया अंजाम।
आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया।सलाखों के भीतर।
कबीरधाम जिला के थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को दिनांक-02/11/2026 को सूचक बीरसिंग निषाद पिता संतु निषाद ग्राम मोहगांव थाना स0 लोहारा के द्वारा उसकी पत्नि हेमलता निषाद की हत्या उसके बडे भाई देवसिंग निषाद के द्वारा करने के संबंध मे थाना स0 लोहारा मे मर्ग क्रमांक- 47/2026 धारा-194 बी.एन.एस.एस. एंव अपराध क्रमांक- 176/26 धारा-103(1) बी.एन.एस. का अपराध कायम कर घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराकर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एंव श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, के मार्गदर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी स0 लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के द्वारा तत्काल आरोपी के पता साजी हेतु अलग- अलग टीम गठित किया गया एंव घटना स्थल ग्राम मोहगांव पहुचकर प्रार्थी , एफ.एस.एल. वैज्ञानिको व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति अपूर्वा क्षत्रिय की उपस्थिति मे घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर आरोपी के विरूध्द पर्याप्त सबूत ईकट्ठा करने हेतु घटना स्थल व शव के आसपास पडे फर्स मे पडे खून , मृतिका के टूटी हुई चुडी ,खून लगे कपडो को बरामद कर घटना के सबंध मे प्रार्थी एंव उसकी मां रिस्तेदार व ग्रामीणो से पूछताछ कर कथन लिया गया जो अपने कथन मे देवसिंग को बदमाश प्रवृत्ति का होना बताकर परिजनो ने हेमलता निषाद की हत्या देवसिंग के द्वारा करना बताया इसी दौरान आरोपी का पतासाजी हेतु लगाई गई टीम के द्वारा आरोपी देवसिंग निषाद को जो घटना के बाद फरार हो गया था व गांव के नहर के पास जाकर छिपा था जिसे घेराबंदी कर पकडकर घटना स्थल लेकर आये जंहा आरोपी देवसिंग निषाद से पूछताछ करने पर हेमलता निषाद की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि मै सुबह अपने लिए रोटी बना रहा था इसी दौरान हेमलता गांव के एक लडके के साथ में इशारो से बातचीत करती थी मेरे द्वारा मना करने पर मुझे जेल भेजने की धमकी देने लगी जिससे मै गुस्से में आकर हेमलता के गला को दबाकर व बाद मे कुल्हाडी मारकर हत्या कर दिया। आरोपी देवसिंग निषाद पिता संतु निषाद उम्र 30 साल साकिन मोहगांव थाना स0 लोहारा के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया एंव घटना के वक्त पहने हुए कपडे शर्ट , हाफ पैंट जिसमे खून लगा हुआ है को आरोपी के पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी के विरूध्द पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी देवसिंग निषाद पूर्व में भी अपने भाई बहु हेमलता निषाद के साथ छेडखानी के प्रकरण मे जेल जा चुका है।
उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम कवर्धा , उप निरीक्षक आर.एस. ठाकुर , प्रउनि0 अभिमन्यु साहु , विजय वर्मा , सउनि0 बलदाउ भट्ट , आर0 रवि जायसवाल , चरण पटेल , आर0 हुकुम माथुर का कार्य सराहनीय एंव विशेष योगदान रहा।



