छत्तीसगढ़

समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा शालेय छात्र छात्राओं में वितरित की गई चरण पादुकाएं

समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा शालेय छात्र छात्राओं में वितरित की गई चरण पादुकाएं समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल विगत 10 वर्षों से अनवरत ग्रामीण शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की अलख जगाएं हुए गांव गांव जाकर नौनिहालों और उनके पालकों को शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने और शाला आने के प्रति उत्साहित करने का प्रयास करती रही है इसी तारतम्य में समीपस्थ ग्राम बोदरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में समाजिक संस्था के सदस्यों नवीन पंजवानी , विकास घई व ऑक्सिजन मेन राजेश खरे तथा संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी द्वारा एक अत्यंत सादगी पूर्ण कार्यक्रम में शाला में अध्ययन रत *126 छात्र छात्राओं* को स्कूली जूते मौजे प्रदान किए गएl इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों व उपस्थित शिक्षक गण से संबोधित होते हुए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने बताया कि हमारी संस्था सेवा एक नई पहल विगत 10 वर्षों में सुदूर गावों के अनपेक्षित स्थानों में जाकर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे आने के लिए भी प्रोत्साहित करती है और इसके लिए जरूरी साधनों का यथा सम्भव सहयोग भी करती है l कार्यक्रम समन्वयक सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पंजवानी ने इस नेक कार्य में सहभागिता के लिए संस्था के संयोजक माधव मुजुमदार, रेखा आहुज, महेंद्र माखीजा, मनोज सरवानी, अरुण चौधरी व रेणु गौतम, दीपा पंजवानी, शासकीय आत्मानंद विद्यालय मुक्ति धाम चौक की प्रधान पाठिका राजकुमारी आहुजा तथा शिक्षक अभिषेक शर्मा व शालेय स्टॉफ के साथ साथ अन्य सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेषक
सेवा एक नई पहल।
28/10/2026

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button