छत्तीसगढ़

आपरेशन बाज के तहत् मिली सफलता, बिल्हा पुलिस का स्थायी वारंटी पतासाजी पर विशेष अभियान।

आपरेशन बाज के तहत् मिली सफलता, बिल्हा पुलिस का स्थायी वारंटी पतासाजी पर विशेष अभियान।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l सूचना तंत्र से वारटियो का किया गया पता तलाश। स्थायी वारंट ‘‘ए‘‘ का आरोपी पुलिस के गिरफत् मे। 04 स्थायी वारंट किया गया तामिल। स्थायी वारंटी काफी समय से लुक लिप रहे थे। 01 हफ्ते के भीतर 10 स्थायी वारंट की तामिली। नाम स्थायी वारंटी – 1.जयंत भास्कर पिता विजय भास्कर उम्र 32 वर्ष निवासी निपनिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. संजू डहरिया पिता मोहन लाल उम्र 15 वर्ष निवासी झाल थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
3. सूरज मरावी पिता जयपाल मरावी उम्र 20 वर्ष निवासी खम्हारडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
4. मंगलदास डहरिया पिता घासीराम डहरिया उम्र 61 वर्ष निवासी बरतोरी
थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को आपरेशन बाज के तहत् स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थायी वारंटी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान सूचना तंत्र से जानकारी प्राप्त कर गांव से बिलासपुर के अन्य जगह पर काम कर रहे स्थायी वारंटी जो नकबजनी, आबकारी व विद्युत अधिनियम के प्रकरण के अभियुक्त थे जिसका सघन पता तलाश कर स्थायी वारंटी 1. जयंत भास्कर 2. संजू डहरिया 3. सूरज मरावी 4. मंगलदास डहरिया के मिलने पर आज दिनांक 18.10.2026 को माननीय न्यायायल पेश किया गया है। आगे भी स्थायी वारंटी तामिली लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान रक्षक 786 अनिल बंजारे, आर. 1390 संतोष मरकाम, आर. 1210 सुमन चंद्रवंशी, आर. 803 उपेन्द्र ठाकुर, आर. 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 886 प्रताप साहू का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button