छत्तीसगढ़

सरप्राईस चेकिंग के तहत् मिली सफलता, चेकिंग दौरान 02 व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त मे।

सरप्राईस चेकिंग के तहत् मिली सफलता, चेकिंग दौरान 02 व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त मे।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l चेकिंग स्थल पर संदिग्ध व्यक्ति चाकू लहरा रहे थे। आरोपी से 02 नग स्टील चाकू की जप्ती। घटना मे वाहन डिलक्स मोसा क्र.सीजी10बीआर 5190 किया गया जप्त। 02 आरोपी की गिरफ्तारी। आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। नाम आरोपी – 1. आकाश सारथी पिता सुरेश सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी आमापारा वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 556/2026)
2. मनीष सागर पिता सुरेश सागर उम्र 20 वर्ष निवासी आमापारा वार्ड क्रमांक 12
बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)। (अप.क्र. 557/2026) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को नवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ करने सरप्राईस चेकिंग कर संदिग्ध व अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी द्वारा बिल्हा स्टाफ के साथ दिनांक 18.10.2026 को डोडकीभाठा मोड के पास सरप्राईस चेकिंग चलाया जा रहा था चेकिंग दौरान मोटर सायकल सीजी10बीआर 5190 मे एक व्यक्ति व पैदल जा रहा एक अन्य व्यक्ति चाकू रखकर लहरा रहा था जिसे पुलिस के तत्परता से घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम आकाश सारथी व मनीष सागर होना बताये जिनके कब्जे से 02 नग स्टील का चाकू व मो.सा. सीजी10बीआर 5190 जप्त कर दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सउनि राकेश टाण्डे, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आर. 886 प्रताप साहू व आर. 276 नरसिंह राज का विशेष योगदान रहा। थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

1.अपराध क्रमांक- 556/2026 धारा – 25,27 आम्र्स एक्ट
2.अपराध क्रमांक- 557/2026 धारा – 25,27 आम्र्स एक्ट

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button