छत्तीसगढ़

समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने किया निराश्रित का अंतिम संस्कार

समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने किया निराश्रित का अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l रेलवे स्टेशन के आस पास रहकर भिक्षाटन कर जीवन यापन करने वाली माता राम का सिम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया जिसके उपरांत मृतका का पति उनके अंतिम संस्कार हेतु द्रवित स्थिति में उद्वेलित सा हो रहा है l
सिम्स की इंचार्ज नर्सिंग सिस्टर प्रमिला कैवर्त जी से उपरोक्त दुःखद मैसेज मिलते ही समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी ने नगर के यशस्वी स्व प्रकाश चंद्र खरे परिवार के मुक्त हस्त सहयोग से मृतका का विधि विधान से अंतिम संस्कार संपन्न कराया l
मृतका के श्री चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऑक्सिजन मेन राजेश खरे ने अष्टमी जैसे धार्मिक मान्यताओं वाले शुभ पर्व पर अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल अपरिचित अनजानी मातृ श्री के अंतिम संस्कार में सहयोग के लिए हंगर फ्री बिलासपुर के सदस्य मनोज सरवानी , विकास घई , सुवाणी शांति धाम सुखाश्रम प्रमुख रेखा आहुजा , श्याम तिवारी , सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी , माधव मुजुमदार , नवीन पंजवानी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेषक
सेवा एक नई पहल।
18/10/2026

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button