छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने परिवार संग किया 108 कन्या पूजन, माँ मरीमाई के दरबार में टेका मत्था

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने परिवार संग किया 108 कन्या पूजन, माँ मरीमाई के दरबार में टेका मत्था

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में भक्ति और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ माँ त्रिपुरसुंदरी मरिमाई मंदिर में उन्होंने अपने सुपुत्र श्री देवेंद्र कौशिक जी के साथ 108 कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन कराया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कन्याओं एवं अपने पोते अबीर कौशिक का पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन परोसा एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन को नवरात्रि में साक्षात देवी स्वरूप की पूजा माना जाता है।

श्री कौशिक ने कहा – “कन्या पूजन हमारी सनातन संस्कृति की महान परंपरा है। इन कन्याओं में ही माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का वास है। इनका आशीर्वाद प्राप्त कर मन धन्य हो गया।” इसके पश्चात उन्होंने गणेश नगर, चुचुहियापारा स्थित माँ महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा अन्नपूर्णा कॉलोनी में विराजित माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “माँ भगवती से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूँ। माता रानी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।” इस दौरान मंदिर समितियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button