छत्तीसगढ़

राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से हमला, उपचार के दौरान मृत्यु, ग्राम मेंड्रा में 3 वर्षीय बच्ची पर हमले के दौरान बचाव करने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला, उपचार के दौरान मृत्यु — आरोपी प्रशांत शुक्ला पुलिस हिरासत में l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l दिनांक: 17.10.2026 ग्राम मेंड्रा दिनांक 17.10.2026 को लगभग रात्रि 8:30 बजे आरोपी प्रशांत शुक्ला, उम्र 26 वर्ष, पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के घर में जाकर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को धारदार हथियार के साथ मारने की नीयत से ले जाने का प्रयास कर रहा था। घटना को बच्ची की मां एवं दादी राजकुमारी यादव, उम्र 56 वर्ष, ने देख लिया तथा उसे रोकने का प्रयास किया l
इस दौरान आरोपी द्वारा राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के आरोपी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button