02 स्थायी वारंट किया गया तामिल, 01 हफ्ते के भीतर 04 स्थायी वारंट की तामिली, थाना-बिल्हा बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही l

02 स्थायी वारंट किया गया तामिल, 01 हफ्ते के भीतर 04 स्थायी वारंट की तामिली, थाना-बिल्हा बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
थाना-बिल्हा बिलासपुर आपरेशन बाज के तहत् मिली सफलता, 02 स्थायी वारंट किया गया तामिल। 01 हफ्ते के भीतर 04 स्थायी वारंट की तामिली।
नाम स्थायी वारंटी –
1.मनमोहन कोसले पिता कुजराम कोसले निवासी सम्बलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. भाउराम जांगडे पिता दयाराम जांगडे निवासी बिटकुली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को आपरेशन बाज के तहत् स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थायी वारंटी का पतासाजी कर स्थायी वारंटी मनमोहन कोसले व भाउराम जांगडे को दिनांक 15.10.2026 को माननीय न्यायायल पेश किया गया है। आगे भी स्थायी वारंटी तामिली लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक 886 प्रताप साहू, आरक्षक 276 नरसिंह राज का विशेष योगदान रहा।




