छत्तीसगढ़

पितृ पक्ष के पावन दिवस पर हंगर फ्री बिलासपुर ने कराया वृद्धों को भोजन l श्री सतराम जेठमलानी जी सेवा एक नई पहल l

पितृ पक्ष के पावन दिवस पर हंगर फ्री बिलासपुर ने कराया वृद्धों को भोजन l श्री सतराम जेठमलानी जी सेवा एक नई पहल l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l मिशन कोई भी न सोए भूखा के ध्येय से गठित समाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर द्वारा आज जोरा पारा स्थित सुवाणी शांतिधाम सुखाश्रम रहवासी प्रभुजनों के बीच भोजन सेवा दी गई l
अपनी दिवंगत मोक्ष गामिनी पीढ़ियों की पुण्य स्मृति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री महेंद्र माखीजा , अटल बिहारी विश्व विद्यालय के डायरेक्टर डॉ प्रमोद तिवारी , श्री अशोक शर्मा व श्रीमती कमलेश माखीजा , श्रीमती नीलम तिवारी संस्था के संस्थापक रेशु सतराम जेठमलानी ने आश्रम वासी प्रभुजनों में खीर पूड़ी , फल फ्रूट मिष्ठान आदि का वितरण कर उनकी क्षुधा शांति उपरांत शुभाशीष ग्रहण कर अपनी गुजरी पीढ़ियों को स्मृत करते हुए परिवार समाज व विश्व कल्याण के साथ साथ वैश्विक शांति मानवीय सद्भभाव तथा आगंतुक नई पीढ़ी के समृद्ध जीवन , उत्तम स्वास्थ्य की कामना करी इस मोक्ष दायक पर्व पर अपने पालक गण के साथ आश्रम पधारी दो नन्ही मुन्नी बहनों ओजस्वी तिवारी व नव्या तिवारी ने भाव पूर्ण स्वर में प्रभु श्री राम जी की 40 पीढ़ियों का मुखाग्र वर्णन कर उपस्थित अतिथियों और आश्रम वासी प्रभुजनों का मन मोह लिया इस स्नेह सानिध्य भरे शुभ कार्य में सहभागिता के लिए संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने आश्रम प्रमुख रेखा आहुजा जी व आश्रम संचालक श्याम तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करी।

प्रेषक :-
हंगर फ्री बिलासपुर ,
मिशन कोई भी न सोए भूखा,,
बिलासपुर (छ ग़) ।
6/अक्टूबर/2026

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button