छत्तीसगढ़
गणेश विर्सजन के दौरान तेज ध्वनि से डीजे बजाने वाले डीजे संचालक पर रतनपुर पुलिस की कार्यवाही।

गणेश विर्सजन के दौरान तेज ध्वनि से डीजे बजाने वाले डीजे संचालक पर रतनपुर पुलिस की कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। रतनपुर पुलिस द्वारा डीजे व वाहन को त्वरित कार्यवाही करते हुये किया जप्त।। जप्ती – माजदा वाहन क्र. CG 10CB 8529, वाहन में बॅधा साउण्ड बॉक्स 10 नग, 12 नग लाईट, 03 जनरेटर व अन्य उपकरण।
डीजे संचालक (अनावेदक)
- राजेश मार्को पिता रामनारायण मार्को उम्र 23 वर्ष निवासी खाड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर।
दिनांक 25.09.2026 को थाना रतनपुर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान में नुतन चौंक बड़ी बाजार रतनपुर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजा रहे व माननीय न्यायालय व कजला दण्डाधिकारी के आदेशों को उल्लघन करने वाले डी.जे. संचालक को रतनपुर पुलिस द्वारा समझाईश देने के बाद भी डी.जे. धीरे आवाज में नहीं बजाने पर, डी.जे वाहन को थाना लाकर, वाहन माजदा, साउण्ड बॉक्स, लाईट व डी.जे. के अन्य उपकरण को जप्त कर, डी.जे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

