छत्तीसगढ़धर्म/समाजनई दिल्लीसमाज/संस्कृति

ललितपुर में उमड़ा नामदेव समाज का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने दिया एकता और संगठन का संदेश

बग्गी-घोड़ों, डीजे और रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप के साथ निकली ऐतिहासिक यात्रा, देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे समाजबंधु; शहर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

ललितपुर में उमड़ा नामदेव समाज का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने दिया एकता और संगठन का संदे

https://youtu.be/r-IeFasMaFA?si=HE_SPWBmC91KuhRc

 

Dekhe 📸 वीडियो

बग्गी-घोड़ों, डीजे और रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप के साथ निकली ऐतिहासिक यात्रा, देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे समाजबंधु; शहर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सबका संदेश न्यूज संपादक अभिताभ नामदेव 9425569117

ललितपुर। नामदेव समाज की एकता, संगठन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से ललितपुर में अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया के नेतृत्व में “विशाल ऐतिहासिक नामदेव समाज जोड़ो अभियान सम्पूर्ण इंडिया प्रथम यात्रा” के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव पत्रकार के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर का ध्यान आकर्षित किया। बग्गी, घोड़े, डीजे और रानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप यात्रा के प्रमुख आकर्षण रहे, वहीं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, युवा, वरिष्ठजन और समाजबंधु उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

पंढरपुर महाराष्ट्र से पहुंचे राष्ट्रीय संरक्षक श्री निवृत्ति नामदास महाराज की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। नामदेव मंदिर से निकली यात्रा सावरकर चौक, घंटाघर और इलाइट चौराहा होते हुए जनक कुंज पहुंची। रास्तेभर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

विशेष बात यह रही कि ललितपुर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों, विभिन्न जिलों और प्रदेशों से नामदेव समाज के प्रतिनिधि एवं समाजबंधु इस अभियान में शामिल होने पहुंचे। यात्रा ने सामाजिक एकता और संगठन के संदेश को प्रमुखता से सामने रखा।

शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, लंबरदार आशीष चौबे, ललितपुर सदर विधायक  मनमानी श्री रामरतन कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री सोनाली विवेक जैन सहित विभिन्न अतिथियों की सहभागिता रही। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।

समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाजबंधुओं के साथ आमजन ने भी सहभागिता की। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, आमजन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया वही प्रदेश भर के साथ 2 छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी रवि श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव अभिताभ नामदेव राष्ट्रीय उपसचिव ,प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया ईश्वरीय नामदेव , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विद्या नामदेव /हेमंत नामदेव प्रदेश छत्तीसगढ़ महासचिव कैलाश नामदेव ,विजय नामदेव विजय कंप्यूटर, अजय नामदेव, राजेंद्र नामदेव चंद्र कुमार नामदेव मेडिकल, अश्वनी नामदेव, राजेंद्र नामदेव इंदौरी, रवि नामदेव लोहारा, संजय नामदेव, दीपक नामदेव, नन्द नामदेव, सुशील नामदेव, कुशाल नामदेव सिलहटी दिनेश नामदेव,अशोक नामदेव, रजवा नामदेव बोड़ला, मुकेश नामदेव, नीतेश नामदेव, विमल नामदेव, सूरज नामदेव, कौशल नामदेव, गौरव नामदेव प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रदीप नामदेव सहित जिले के पिपरिया से  सुनील आनंद नामदेव, राजेंद्र नामदेव, सुरेश नामदेव, शेखर नामदेव, बादल नामदेव, आनंद नामदेव ऋषिकेश नामदेव  एवं समस्त सदस्य और महिला सदस्य “कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति “ एवं “अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि इंडिया छत्तीसगढ़” ने सफल कार्यक्रम की बधाई माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भइया नामदेव जी को दिया है। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button