छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विभिन्न गणेश पंडालों में किए भगवान श्री गणेश के दर्शन

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विभिन्न गणेश पंडालों में किए भगवान श्री गणेश के दर्शन

श्रद्धालुओं से की भेंट, बच्चों के साथ की आत्मीय बातचीत और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामनाकवर्धा, 21 सितंबर 2026। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड क्रमांक 8, विद्यानगर वार्ड क्रमांक 7, रविदास नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं रामनगर वार्ड क्रमांक 1 स्थित गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर आयोजन की जानकारी ली और सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। गणेश पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान गणपति भक्त छोटे बच्चों के साथ उन्होंने खूब सारी बातें कीं और बच्चों से गणेशोत्सव तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई सहित विभिन्न विषयों पर सहजता से संवाद किया। बच्चों के साथ उप मुख्यमंत्री की आत्मीय बातचीत ने पूरे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेशोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button